ardailynews.me

open
close

All blog posts

Explore the world of design and learn how to create visually stunning artwork.

कोलकाता, पश्चिम बंगाल में आरजी कर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में एक जूनियर डॉक्टर के साथ बलात्कार और हत्या की घटना के एक वर्ष के भीतर, एक लॉ कॉलेज की छात्रा के बलात्कार ने शैक्षणिक संस्थानों में सुरक्षा के मुद्दे पर नई बहस को जन्म दिया है। इस मामले में कई प्रश्न अभी भी अनुत्तरित हैं, जिनके समाधान के लिए पुलिस की टीम प्रयासरत है, ताकि इस घटना के विभिन्न पहलुओं को जोड़ा जा सके। इस बीच, मेडिकल जांच रिपोर्ट में छात्रा के साथ बलात्कार की पुष्टि हो चुकी है। पुलिस ने शुक्रवार रात को घटना की जांच प्रारंभ की।

पुलिस ने 55 वर्षीय सुरक्षा गार्ड पिनाकी बनर्जी को गिरफ्तार किया है, जो घटना के दौरान घटनास्थल पर मौजूद थे। एक पुलिस अधिकारी ने बताया, “उनकी बयानों में विसंगतियों के कारण उन्हें हिरासत में लिया गया है। इसके अलावा, पुलिस परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की समीक्षा कर रही है।”

छात्रा जानती थी उन अभिव्युक्तो को

छात्रा अभियुक्तों के साथ एक ही कॉलेज में पढ़ती थी और तृणमूल कांग्रेस छात्र परिषद (टीएमसीपी) में सक्रिय होने के कारण उन्हें जानती थी। हालांकि, छात्रा के परिवार को अभियुक्तों के बारे में कोई जानकारी नहीं थी। पुलिस ने इस मामले में दो वर्तमान और एक पूर्व छात्र के अलावा कॉलेज के एक सुरक्षा गार्ड को गिरफ्तार किया है। इस मुद्दे पर राजनीति भी तेज हो गई है, जिसमें भाजपा ने इसे आरजी कर घटना से जोड़कर राज्य में कानून-व्यवस्था और महिला सुरक्षा पर सवाल उठाए हैं।

बीजेपी का आरोप है की शेक्षेणिक संस्थानों पर तृणमूल कांग्रेस का हाथ है।

आखिर पुलिस अब क्या पता कर रही है:

पुलिस का कहना है की, जब गार्ड को वहा से हटा दिया गया और मेन गेट को बंद कर दिया गया तो उसने हल्ला क्यों नही किया और कॉलेज प्रबंधक को इस बारे में कोई जानकारी क्यों नही दी? क्या वह मनोजित और बाकी गुनहगारों से डरता था??

पुलिस ने अब सुरक्षा गार्ड को अरेस्ट कर लिया है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया है की मनोजीत के खिलाफ पहले भी काफी शिकायते होने के बाद भी कही पर कोई एफआईआर दर्ज क्यों नही किया गया। और आरोपों के बाद भी उसे कॉलेज में नौकरी कैसे मिली? इसके पीछे किसका हाथ हो सकता हैं?

छात्रा ने पुलिस को दिया बयान

छात्रा ने पुलिस को बताया की अभियुक्त ने पहले छात्रा को शादी का प्रस्ताव दिया था। लेकिन उसने इससे इंकार कर दिया था। उसके बाद अभियुक्त ने जबरदस्ती करने की कोशिश की और जबरन शारीरिक संबंध बनाने का प्रयास किया।

छात्रा ने बताया की पहले उसे छात्र संघ कक्ष में ऐसा करने का प्रयास किया उसके बाद उसे जबरदस्ती गार्ड रूम में लेजाकर उसके साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की। छात्रा ने बताया की उसने उस अभियुक्त से हाथ जोड़कर उसे जाने की गुजारिश भी को थी।

छात्रा के बयान से पुलिस और भी अहम सबूतों को ढूंढने में लगी हुई है।